समिति ने जेल प्रशासन को सौंपा राष्ट्रीय ध्वज
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराधनिरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉक्टर उमेश शर्मा के निर्देशन में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कारागार पहुंचकर जेल प्रशासन को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।
शासन के हर घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान करते हुए समिति के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय विशेष सचिव मयंक कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कारागार में जेल अधीक्षक रुद्र प्रताप सिंह व जेलर आर के वर्मा से मुलाकात कर एक दर्जन राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर राष्ट्र के खुशहाली की कामना की।
इसके साथ ही समिति ने जेल में रह रहे बच्चों के लिए खिलौना, बिस्कुट, केक तथा अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। प्रतिनिधि मंडल में मयंक कुमार सिंह के अतिरिक्त विपिन मिश्रा, ओमप्रकाश मौर्य, कमलेश कुमार तथा फैजल सिद्दीकी आदि लोग शामिल रहे। जेल प्रशासन ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।
Views: 8








