भारत को अखण्ड राष्ट्र बनाना आवश्यक 

  1. गाज़ीपुर। अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर बुधवार 14 अगस्त को राम जानकी पैलेस यूसुफपुर हंसराजपुर में डाoएके राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ ली गयी।

     वक्ताओं ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी तो मिली लेकिन कुछ नेताओं ने अपने स्वार्थ स्वरूप देश को खंडित रूप में स्वीकार कर लिया। इससे हमारा देश आज भी खंडित हैं। इसी वजह से बजरंग दल 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की परिकल्पना को पूरा करने के लिए देश को शक्तिशाली बनना होगा। 


      विभाग संगठन मंत्री नरेन्द्र जी ने कहा कि हिंदुस्तान की हिद एकता पूरी तरह से संगठित हो चुकी है। हमारा देश फिर से विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है और अखंड भारत का सपना भी साकार होगा। 

        जिला संगठन मंत्री श्री नारायण ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत माता का अस्वाभाविक विभाजन हुआ था। कालांतर में पाकिस्तान और बांग्लादेश का निर्माण हुआ। आज पूरी दुनिया की उम्मीद भरी नजर भारत पर ही टिकी है। पूरी दुनिया का नेतृत्व करते हुए भारत को पुन: विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित करना है। इसके लिए ऐसे चरित्रवान लोगों की आवश्यकता है जो राष्ट्रमाता की बेदी पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का जज्बा रखते हों। बजरंग दल के जरिए ऐसे चरित्रवान व्यक्तियों का निर्माण होता है।

        विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने आज के परिवेश में असंगठित हिन्दुओं के संगठित होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को कमजोर करने के लिए अनेकों ताकते कार्य कर रही है। हमें एकजुट होकर उनका मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

वहीं अन्य वक्ताओं ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उसे स्वयं धारण करने तथा अन्य को धारण कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

         उक्त अवसर पर चन्दिका चौबे, झारखण्डे यादव, सन्दीप सिंह, अरविंद दूबे, भुवनेश्वर सिंह, रमाकांत यादव, निखिल, नितेश, शिवम, प्रांजल, सुरज,अंकित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन कार्यक्रम के आयोजक आशीष कुमार सिंह ने किया।

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply