प्री पी-एचडी कोर्स वर्क के आवेदन की तिथि घोषित
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा प्री पी-एच० डी० कोर्स वर्क का परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए पी० जी० कालेज के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सत्र 2022-23 के प्री पी-एच० डी० कोर्स वर्क की परीक्षा हेतु परीक्षाफार्म भरने की तिथि 10 अगस्त, 2024 से 20 अगस्त, 2024 तक निर्धारित की गयी है। इसके लिए
पोर्टल खोल दिया गया है। सत्र 2022-23 के पीएच.डी. में रजिस्टर्ड समस्त छात्र/छात्रायें अपने ट्रान्जेक्शन आई.डी. एवं मोबाइल नम्बर सबमिट कर परीक्षाफार्म भर सकते हैं। किसी प्रकार की असुविधा होने पर वे महाविद्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।
Views: 3
Advertisements








