श्री गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम संपन्न

ज़ीपुर। विश्व हिंदू परिषद का श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम विकास खण्ड सादात के शिशुआपार ग्राम पंचायत में शक्ति केंद्र समन्यवक प्रद्युम्न राय के आवास पर सम्पन्न हुआ।


       आर. एस. एस के ज़िला सर संचालक व लोक सभा गाज़ीपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय ने विश्वहिंदू परिषद के गठन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में डा. केशव हेडगेवार जी द्वारा ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ की गयी थी। भगवा झंडा हम लोगों के बलिदान, त्याग, ज्ञान, शुद्धता एवं सेवा का प्रतीक है। यह भारतीय संस्कृति का शाश्वत सर्वमान्य, हिन्दू संस्कृति एवं धर्म का प्रतीक है, इस झंडे को अपने रथ एवं सवारी पर लगाकर हमारे भारत के राजाओं ने अनेक लड़ाईयाँ लड़ी एवं विजय प्राप्त की l 

भगवा रंग उगते सूर्य की रोशनी एवं प्रज्वलित अग्नि के लौ के रंग के समान है, जिसे हम सभी हिन्दू आदर से पूजते एवं सम्मान करते हैं एवं इसकी रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान भी कर देते हैं l हम हिन्दू लोग भगवा झंडे को अपना गुरु मानते हैं इसलिए हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन से 15 दिन तक श्री गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम संघ द्वारा संचालित होता है l

कार्यक्रम में प्रहलाद राय, घूरन राजभर, गंगा राजभर, रामप्रवेश राजभर, कमलेश राय, रोहित राय, डा. विनोद यादव, विद्या राय, शम्भू राय, महेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, हरिश्चन्द्र राय, अरुण राय, लाले राय, राजू यादव, संदीप यादव, मूसे यादव, अनिल राय सहित सकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत इंस्पेक्टर जगधारी यादव ने किया l

Views: 1

Advertisements

Leave a Reply