खतरा बिंदु पर पहुंचने को बेताब गंगा

गाज़ीपुर। भयंकरगर्मी और सूखे की मार झेल रहे लोगों को भले ही अब तक गर्मी से राहत नहीं मिली है और बरसात  सामान्य से भी कम है लेकिन उफनती गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ाव पर है। इससे नदी किनारे बसेरा बनाए लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वर्तमान में जलस्तर सामान्य से उपर  हैं और लगातार बढ़ाव जारी है।

            गुरुवार आठ अगस्त को अपरान्ह तीन बजे गंगा नदी का जलस्तर 62.140 मीटर जा पहुंचा। यह जलस्तर चेतावनी बिन्दु के उपर है। वर्तमान समय में गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है‌। यदि यही स्थिति रही तो कल तक जलस्तर, खतरा बिन्दु को पार कर जायेगा।


          बताते चलें कि गंगा का सामान्य जलस्तर  59.906 मीटर निर्धारित है। वहीं चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर, खतरा बिन्दु 63.105 मीटर तथा बाढ़ का उच्च स्तर   65.220  मीटर निर्धारित है।

     उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.530 मीटर, वर्ष 2021 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.680 मीटर, वर्ष 2022 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.390 मीटर तथा वर्ष 2023 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 61.700 मीटर रहा है।

Views: 7


Leave a Reply