ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

गाजीपुर। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से जहां


बाईक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग निकला।

     यह दुर्घटना नंन्दगंज थाना क्षेत्र के अगस्ता गांव के समीप घटी। दुर्घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान उसी क्षेत्र के चौरा गांव निवासी रामशीष यादव (54वर्ष) एवं उनकी पत्नी गीता देवी (48वर्ष) के

रुप में की गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

             बताया गया कि रामशीष यादव अपनी पत्नी गीता देवी के साथ बाईक से जा रहे थे, उसी दौरान अगस्ता गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से रामशीष यादव और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। 

    थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि अगस्ता गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से मृत पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक का पता लगाया जा रहा है।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply