भाविप ने मनाया कजरी महोत्सव
गाज़ीपुर। भारत विकास परिषद की जिला शाखा के तत्वावधान में कजरी महोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ।
शहर के चंदन नगर कॉलोनी में आयोजित समारोह का शुभारम्भ मां भारती तथा श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम समूह गान के साथ हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला संयोजिका डॉ उमा शर्मा द्वारा भारत विकास परिषद के पंच सूत्रों के बारे में तथा भारत विकास परिषद के संस्थापक सूरज प्रकाश और भारत विकास परिषद के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। डॉ उमा शर्मा ने भारत विकास परिषद जिला शाखा की प्रस्तावित नवीन सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, भारत ट्रांसपोर्ट से जन समूह को परिचित कराया।
कजरी महोत्सव में विभिन्न महिला सदस्यों के द्वारा क्लासिकल कजरी से लेकर बनारसी मिर्जापुर तथा बिहारी कजरी के गायन से गायिकाओं ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। सावन में प्रकृति तथा पति पत्नी के प्रेम और सौन्दर्य का मनभावन वर्णन करते हुए अपने गायन से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती अनीता सिंह, डॉ उमा शर्मा महिला संयोजिका , श्रीमती सुषमा प्रकाश, श्रीमती सविता सिंह, श्रीमती नीलम, श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, श्रीमती सविता श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता केसरी, श्रीमती सीमा राय, श्रीमती अंजना राय, श्रीमती अनीता, श्रीमती निरुपमा उपाध्याय, श्रीमती सुमन राय, श्रीमती कंचन राय, श्रीमती नीरज सिंह, श्रीमती रेणु बाला राय संस्कृत सप्ताह प्रकल्प प्रमुख एवं कजरी महोत्सव, डॉ मनीष जायसवाल, श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव, श्रीमती माधवी यादव, श्रीमती संगीता राय, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती सीमा राय, श्रीमती अर्चना राय , श्रीमती रीना -सीता सिंधु पांडे, श्रीमती माया नायर, श्रीमती पूनम राय आदि उपस्थित रहीं। प्रोफेसर अवधेश नारायण राय , प्रोफेसर अजय कुमार राय, प्रेम कुमार सिंह, पुष्पेंद्र पांडेय, विपिन नायर, कृष्णा
तिवारी, प्रमोद कुमार राय रून्नू, राजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार राय, अशोक कुमार राय, डॉ अरुण कुमार राय, प्रफुल्ल कुमार राय, संतोष कुमार राय, धनंजय सिंह, जयशंकर प्रसाद राय, अनिल उपाध्याय, दया शंकर तिवारी, सत्यप्रकाश, सुख विलास, विजेंद्र कुमार राय, सुनील दत्त श्रीवास्तव, अरुण कुमार राय कजरी महोत्सव के अतिथेय तथा प्रकल्प प्रमुख इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
इस अवसर पर कजरी महोत्सव प्रकल्प प्रमुख एवं कार्यक्रम की अतिथेय श्रीमती रेणु बाला राय तथा अरुण कुमार राय के द्वारा दिए गए भोज युक्त शानदार सत्कार के प्रति शाखा के समस्त सदस्यों ने राय दंपति का अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
Views: 8








