आया सावन झूम व तीज महोत्सव में झूमती ठुमकती दिखी महिलाएं

सावन क्वीन प्रतियोगिता की विजेता बनीं नीलू सिंह


वाराणसी। आया सावन झूम व तीज महोत्सव में
महिलाओं ने अपने नृत्य संगीत सहित विभिन्न कार्यक्रमों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
महिला भूमिहार समाज के तत्वावधान में कैन्ट स्थित सूर्या होटल में सम्पन्न कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती सीमा राय व अन्य अतिथियों द्वारा किया गया, तत्पश्चात गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया। अतिथियों का स्वागत महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डा. राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह व अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया।
आया सावन झूम व तीज महोत्सव में हरे रंग के परिधानों में सुसज्जित महिलाओं ने अपने कला कौशल से कार्यक्रम को सफल बनाया। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही सावन व तीज के गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया बिमला राय की कजरी “अब की सावन मे हो सजनवा बोल़ घर कहिया अइवा न ” व इसके बाद सुमन राय व प्रतिमा सिंह की कजरी ” सावन मस्त महिना पिया नौकरिया छोड घर आव ” के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओ ने झूम कर झूमा इन्होने गीत के माध्यम से अपने पिया को अपने मन की बात बताने का प्रयास किया । सावन और तीज के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओ ने खूब आंनद उठाया।
कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन कर विजेता को पुरस्कृत किया गया। वैली स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम बताये। इस अवसर पर महिलाओं के बीच सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगित की विजेता नीलू सिंह, उपविजेता अमृता राय को क्राउन व सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक अधिकारी सीमा राय ने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े सावन व तीज के कार्यक्रम से उर्जा का संचार होता है। हमें दूसरों की संस्कृति का अन्धानुकरण करने के बजाय अपनी संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डा राजलक्ष्मी राय ने आये हुए सभी महिलाओं से प्रकृति के संतुलन बनाये रखने हेतु वृक्षारोपण की शपथ दिलाई। समारोह को सफल बनाने में सुमन सिंह,डॉक्टर सीमा,अनिता,पूजा, पूनम, सोनिया, नीलिमा, किरन, सौम्या, मंजुला, अंजली , मधुलिका, वंदना , पूनम, प्रियंका, सरिता बबिता, अर्पिता, सोनी, पूनम, रीना, मंजूला , पायल, वंदना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर सीमा राय,अमीता राय ,रीमा राय ममता , वंदना ,संध्या , डा अनुराधा डा अनिता , तूलिका ,अंजू , स्वर्णा प्रतिभा आदि के अलावा लगभग 200 महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन अनिता राय व डॉक्टर सीमा सिंह ने तथा आभार ज्ञापन महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉक्टर राजलक्ष्मी राय ने किया।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply