जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा ने देर रात जिले में पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस को रवाना किया है। उन्होंने एक चक्र में उन लोगों को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेंज दिया जिनका तबादला दुसरे जनपदों के लिए किया जा चुका है। इसमें थानाध्‍यक्ष करंडा संतोष कुमार, थानाध्‍यक्ष जंगीपुर अमित पांडेय, थानाध्‍यक्ष रामपुर माझा जितेंद्र कुमार, थानाध्‍यक्ष करीमुद्दीनपुर प्रदीप कुमार सिंह तथा थानाध्‍यक्ष रेवतीपुर भुपेंद्र कुमार निषाद शामिल रहे। इसके अलावा कप्तान ने थानाध्‍यक्ष नगसर शैलेंद्र प्रताप सिंह को जंगीपुर, प्रभारी निरीक्षक मरदह धर्मेंद्र पांडेय को प्रभारी विवेचना सेल, निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मरदह, उप निरीक्षक दीपक कुमार को थानाध्‍यक्ष करीमुद्दीनपुर, निरीक्षक बिंद कुमार को प्रभारी निरीक्षक करंडा, निरीक्षक कृष्‍ण कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा, शैलेष कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर, डीसीआरबी प्रभारी विनोद कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू तथा एएचटीयू प्रभारी यशवंत सिंह को डीसीआरबी प्रभारी की कमान सौंपी गई है।
वहीं कप्तान ने अपने दूसरे आदेश में, 29 पुलिस उपनिरीक्षकों को स्‍थानांतरित करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है ‌।
इस क्रम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार को कोतवाली से कासिमाबाद, उपनिरीक्षक रामअवध प्रजापति को यूपी 112 से थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक विजय बहादुर को थाना कोतवाली से थाना जमानियां, उपनिरीक्षक लालमणि पाल को यूपी 112 से थाना कोतवाली,उपनिरीक्षक सत्‍यनारायण शुक्‍ला को कोतवाली से दिलदारनगर, उपनिरीक्षक राजित राम को करंडा से दिलदारनगर, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को थाना जंगीपुर से थाना भांवरकोल, उपनिरीक्षक इंद्रजीत को थाना जंगीपुर से मुहम्‍मदाबाद, उपनिरीक्षक हरिशचंद्र पांडेय को यूपी 112 से थाना जंगीपुर, उपनिरीक्षक कृष्‍ण कुमार पांडेय को रामपुर मांझा से थाना बरेसर, उपनिरीक्षक
राकेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से रामपुर मांझा, उपनिरीक्षक रुस्‍तम खां को भुडकुड़ा से बरेसर, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से भुड़कुड़ा, उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा को नंदगंज से भांवरकोल, उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह नंदगंज से करीमुद्दीनपुर, उपनिरीक्षक किफायतउल्‍लाह को यूपी 112 से नंदगंज, उपनिरीक्षक शाहिद सिद्दीकी को शादियाबाद से करीमुद्दीनपुर, उपनिरीक्षक उदय सिंह को यूपी 112 से शादियाबाद, उपनिरीक्षक होरिल यादव को दुल्‍लहपुर से थाना मुहम्‍मदाबाद, उपनिरीक्षक श्रीमन नारायण पाठक को यूपी 112 से दुल्‍लहपुर, उपनिरीक्षक भईयादीन सैदपुर से मुहम्‍मदाबाद, उपनिरीक्षक विद्याधर तिवारी को यूपी 112 से सैदपुर, उपनिरीक्षक रुपचंद को सादात से बहरियाबाद, उपनिरीक्षक बलवंता को खानपुर से बहरियाबाद, उपनिरीक्षक गुलाब चंद को यूपी 112 से खानपुर, उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय को यूपी 112 से थाना नोनहरा, उपनिरीक्षक हनिफ खां को यूपी 112 से बहरियाबाद, उपनिरीक्षक सुभाष चंद पांडेय को यूपी 112 से नोनहरा, उपनिरीक्षक धनकेश्‍वर प्रसाद को यूपी 112 से थाना नगस़र स्थानांतरित किया गया है।


Views: 8


Leave a Reply