यूपीएस सिस्टम फेल होने से बैंक के कार्य ठप
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा सादात के यूपीएस सिस्टम के खराब होने से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गत दो दिनों से यूपीएस सिस्टम के खराब होने की वजह से बैंक से लेन देन का कार्य अवरोधित है। बैंक कर्मचारियों द्वारा अति आवश्यक कार्यों को तो यूबीआई रेलवे शाखा पर जाकर निपटाया जा रहा है। जब कि अन्य कार्य बंद है। ऐसे में उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शाखा प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि बैंक उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है, शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
Views: 7









