अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना करण्डा पर दर्ज दुराचार व पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।अभियुक्त द्वारा वादी की लगभग तीन वर्षिया नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। तत्काल थाना करण्डा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अभियुक्त की सुरागरसी में लग गयी थी।


       वांछित अभियुक्त अशोक सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र स्व0 जगदीश सिंह निवासी गोशन्देपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना  पर बरवां नहर पुलिया के पास रविवार को समय करीब 05.45 बजे गिरफ्तार कर लिया। उस पर तेइस अपराधिक मामले दर्ज हैं।

        गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, आरक्षी  बच्चेलाल यादव तथा शतरंजन सिंह थाना करण्डा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 119

Advertisements

Leave a Reply