लडकियों को भगा ले जाने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार, पांच लड़कियां बरामद 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पांच लडकियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए पीडिताओं को भी बरामदगी कर लिया।


     गत शुक्रवार को अभियुक्ता पूजा पत्नी रोहित बासफोर निवासी रजदेपुर देहाती थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा अपने गांव की कुल पांच लडकियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में अजय कुमार पुत्र श्रीकान्त वासफोर निवासी रजदेपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ने तहरीर दी थी। 

   उक्त तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त घटना से सम्बन्धित पीड़िताओं की सकुशल बरामदगी हेतु दूरभाष से आर0पी0एफ0 गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज को सूचित किया गया। जिसके आधार पर आर0पी0एफ0 प्रयागराज द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/पीडिताओं व अभियुक्ता के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता मय हमराह के चाइल्ड हेल्प लाईन यूनिट प्रयागराज पहुँचा। जहाँ से चाइल्ड हेल्प लाईन यूनिट प्रयागराज द्वारा पीडिताओं को बरामद कराया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के अतिरिक्त आरक्षी श्यामलाल तथा महिला आरक्षी गीता गौतम, लक्ष्मी देवी तथा ममता थाना कोतवाली जनपद- गाजीपुर शामिल रहीं।

Views: 16


Leave a Reply