महिला जागरूकता अभियान अन्तर्गत महिलाओं को किया जागरूक
गाजीपुर। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना नामांकन सप्ताह थीम का आयोजन कंपोजिट विद्यालय जूनियर हाईस्कूल दाउदपुर, मुहम्मदाबाद एवं पंचायत भवन मुहम्मदाबाद में सम्पन्न हुआ। । भारत सरकार द्वारा संकल्प- एचईडब्ल्यू कार्यक्रम के अंतर्गत सौ दिन का विशेष जागरूकता अभियान जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हो रहे यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने तथा अपनी बात खुलकर रखने, गुड टच बैड टच के बारे में, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, पाक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिग उत्पीड़न अधिनियम 2013, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा वन स्टॉप सेन्टर में दी जाने वाली सहायता / कार्य प्रणाली (मेडिकल सुविधा, अल्पावास,काउंसलिंग, विधिक सहायता, पुलिस सहायता) के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नम्बरों से सम्बंधित टोल फ्री नंबर 181,1098,112,1090,1076,102,108 आदि नम्बरों के बारे में बताया गया। मानसिक स्वास्थ विभाग से मनो चिकित्सक द्वारा मानसिक स्वास्थ के विषय में जानकारी देते हुए इसको ठीक रखने के उपाय बताए गये। इस अवसर पर वन स्टॉप सेन्टर से सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति , मानसिक स्वास्थ विभाग से मनो सामाजिक कार्यकर्ता गौरव गिरि तथा ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव, कुतुबुद्दीन अहमद खान, फिरोज खान, राहुल यादव, पप्पू गुप्ता, फिरोज सलमानी, प्रधानाध्यापक जितेन्द्र प्रसेन सिंह अध्यापक रुप्रेश तिवारी , अरविंद यादव, दीपिका यादव,निकहत शाहीन, वंदना मिश्रा, संयुक्ता गुप्ता, शमीम बानो, ज्ञानतीदेवी सहित विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं व गांव की महिलाएं पुरुष आदि उपस्थित रहे।
Views: 7








