मुख्तार गैंग का सहयोगी चढ़ा पुलिस के राडार पर
गाजीपुर। आई एस 191 गैंग सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी के सहयोगी वारण्टी को कोतवाली सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चेकिंग अभियान व वाँछित/ वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में न्यायालय सिविल जज(एसडी) (एफटीसी) गाजीपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट से सम्बन्धित अभियुक्त गणेश दत्त मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा निवासी श्रीराम कालोनी रौजा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को उसके घर से करीब ग्यारह बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय , उपनिरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता, आरक्षी बृजेश यादव तथा उमेश कनौजिया थाना कोतवाली सदर शामिल रहे।
Views: 11








