गैस सिलेंडर के लिकेज से झुलसी युवती की मौत 

गाजीपुर। रसोई गैस सिलेंडर से गैस लीकेज के चलते लगी आग से झुलस कर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई।


        यह हादसा सादात नगर पंचायत के वार्ड आठ की निवासिनी शबाना खातून (18वर्ष) के साथ शनिवार की अपराह्न में खाना बनाते समय हुआ।

       झुलसने के उपरांत परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैदपुर ले गए, जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सादात थाने के उप निरीक्षक रूपचन्द्र ने सैदपुर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

       बताते चलें कि वार्ड आठ निवासी दर्जी  नेसार अहमद की 18 वर्षीया पुत्री शबाना खातून दोपहर समय करीब तीन बजे अपने रसोई घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते आग लग गयी। आग की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस कर तड़पने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैदपुर पहुंचाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिलाई का काम कर जीविकोपार्जन करने वाले नेसार की तीन पुत्रियों में शबाना खातून सबसे छोटी थी। वह अभी अविवाहित थी। घटना के बाद उसकी बड़ी बहन अफसाना खातून और रेहाना खातून के साथ ही मां अनीस फातिमा का रो रोकर बुरा हाल रहा। 

Views: 440

Advertisements

Leave a Reply