भाजपा सरकार ने बढ़ाया दलितों और पिछड़ों  का सम्मान 

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चे का सम्मेलन विधानसभा जंगीपुर के बद्धूपुर कोल्ड स्टोरेज पर मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार खरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

       सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि बाबा साहब का सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करते हुए उनके जीवन से जुड़े हुए सभी स्थान को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश और संविधान दोनों मजबूत और सुरक्षित हैं। विपक्षी नेताओं की बंद होती दूकानदारी से वो विचलित होकर संविधान को खतरे में बता रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से दलितों और पिछड़ों  का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि धारा 370 समाप्त होने से पूरे देश में दलितों का अधिकार और सम्मान मजबूत हुआ है जिससे आज दलित समाज अपने आप को गर्वान्वित महसूस कर रहा है।

        इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, चेयरमैन सुशीला सोनकर, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, पंचदेव गौड़, मनोज सिंह, प्रवीण सिंह, पूर्णमासी,  राम राज बनवासी ,राम मूर्ति बांसफोर, सत्यनारायण गुप्ता, श्यामबली मद्धेशिया,मारकंडे प्रसाद ,राजेश गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन शैलेश राम ने किया।

Views: 51

Leave a Reply