एलजी मनोज सिन्हा ने व्यक्त की शोक संवेदना 

विद्यालय में मेधावियों को किया सम्मानित  

गाजीपुर। जनपद के जन जन से जूड़े जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का लगाव आज भी जनपदवासियों से पूर्ववत है। इसकी चर्चा सादात क्षेत्र में लोगों से सुनने को मिली। लोगों का कहना रहा कि सरल स्वभाव के मनोज सिन्हा आज भी जनपदवासियो को भूल नहीं हैं और उनके सुख रूप में बराबर भागीदारी निभाते रहे हैं। 

      उन्होंने शनिवार को जिले के विभिन्न अंचलों में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों में भाग लिया। वहां भी वह अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों से मुखातिब होकर उनका हाल-चाल लेते रहे।

    इसी क्रम में वे सादात के वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना के  निवास पर पहुंचे और शिवानन्द सिंह मुन्ना के चाचा सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी वीरेन्द्र प्रताप सिंह की हुई मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका गत 27 अप्रैल को निधन हुआ था। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरान्त एलजी मनोज सिन्हा उनके परिजन कृष्ण प्रताप सिंह, अजय सिंह, विजय प्रताप सिंह, ममता सिंह, रीता सिंह, मधु सिंह, नीतू सिंह, सोनी सिंह, ऋषभ सिंह, स्नेहा सिंह, परिधि, शास्वत सिंह से मिलकर सांत्वना दी। 

       उल्लेखनीय है कि स्व. वीरेन्द्र प्रताप सिंह बापू महाविद्यालय सादात कार्यकारिणी के आजीवन सदस्य और उप प्रबंधक भी रहे थे। 

 इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह, अशोक पाण्डेय, उपेन्द्र सिंह, रमेश वर्मा भुंवर, किशन सोनी, जितेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक सिंह, विक्की गुप्ता, अमन कुमार सहित काफी संख्या में भाजपाई व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

     

       इसके अतिरिक्त उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डा भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज, बैरख टांडा , सादात में मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं शैक्षणिक अनुसंधान में राम राज्य की परिकल्पना विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में जो बदलाव हुआ है उसमें सुराज, सुशासन, समावेशी समाज,समता की व्यवस्था पर काफी काम हो रहा है। इसके अनेक पहलुओं पर अध्ययन करने पर आठ दस वर्षों में आम आदमी के जीवन में जो बदलाव आया है, उसके दूरगामी परिणाम नजर आयेंगे। इस अवसर पर मनोज सिन्हा द्वारा विद्यालय के 14 छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

      विद्यालय प्रबंधक संजय कुशवाहा, प्रधानाचार्य संगीता कुशवाहा द्वारा मुख्य अतिथि/वक्ता को सम्मानित किया गया। किया ग्कार्यक्रम की अध्यक्षता विमला मौर्य तथा संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव ने किया। इस अवसर पर विजय मिश्र, राकेश त्रिवेदी, भानु प्रताप सिंह,डा मुराहू राजभर, ओमप्रकाश राम, सरोज मिश्रा, शशिकांत शर्मा,शिवपूजन चौहान, हंसराज राजभर, उमाशंकर यादव, इंद्रदेव कुशवाहा, प्रमोद वर्मा,अनिल राजभर, दुर्ग विजय शर्मा, अखिलेश सिंह, उपेन्द्र सिंह,खरभू चौहान , राजेश सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।

Views: 167

Leave a Reply