भोजपुरी है सुंदर, सरस तथा मधुर भाषा  

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में मातृ गंगाजलि महाविद्यालय मौधियां में “हिंदी भाषा में आंचलिक बोली भोजपुरी का महत्व” विषयक” संगोष्ठी मंगलवार को सम्पन्न हुई।

       संगोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश चौबे उर्फ ओम धीरज ने अपने सम्बोधन में कहा कि भोजपुरी सुंदर, सरस तथा मधुर भाषा है। लोकभाषा शिष्ट भाषा की आधारशिला है। विद्वानों ने कहा है कि जब शिष्ट भाषा में कमजोरी आती है तब वह लोक की तरफ मुखातिब होता है। वहीं से वह प्राण ऊर्जा प्राप्त कर अपनी गतिशीलता में आती है। 

       डा. जयशंकर जय ने कहा कि भोजपुरी बोली हृदय से निकली अभिव्यंजना है, जो सीधे हृदय को स्पर्श करती है। डा. अशोक कुमार राय ने कहा कि भोजपुरी भाषा पूर्वी उत्तर प्रदेश की मातृ बोली है, जो समाज पर अपनी अमित छाप छोड़ती है। विनोद कुमार ने कहा कि भोजपुरी आंचलिक होते हुए भी पूरे भारत में समृद्ध हो रही है। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक तहसीलदार यादव एवं संचालक कार्यक्रम संयोजक प्रख्यात हास्य कवि डा. अशोक कुमार राय अज्ञान ने किया।

    

Visits: 57

Leave a Reply