चोरी की भैंस के साथ चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। बिरनो थाना पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित मुकदमें के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


        अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अभियुक्त मुख्तार खान पुत्र स्व0 भोलू खान निवासी ग्राम  नोनहरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को ग्राम गोपालपुर थाना बिरनो,गाजीपुर से मय चोरी की भैंस व अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उस पर आधार दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह व आरक्षी रामदेव व राहुल यादव द्वितीय शामिल रहे।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply