भगवान शिव की निकली शोभायात्रा

गाज़ीपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय  विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को सैदपुर नगर में शोभा यात्रा निकाल कर जनसमुदाय में आध्यात्मिक चेतना जागरण किया गया।


     शोभा यात्रा में शिवलिंग व शिव पार्वती की मनोरम झांकी के माध्यम से परमात्मा शिव का संदेश देते हुए कुरीतियों से दूर रहने की सलाह दी गई। सैदपुर  सेवा केंद्र से निकली शोभायात्रा  में शामिल ब्रह्मा कुमारी बहने और भाई हाथों में आध्यात्मिक स्लोगन लिखे बैनर और शिव ध्वजा के साथ बाजार भ्रमण करते हुए नारे लगाते जा रहे थे। सब सत्यों में सत्य महान शिव परमात्मा है सर्व महान,  जब छोड़ेंगे पांच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार, शिव परमात्मा करे ललकार छोड़ो छोड़ो पांच विकार जैसे नारा लगाते हुए मानव जीवन को कुरीतियों से दूर रहकर श्रेष्ठ जीवन जीने की कला सीखने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर बीके निर्मला स्मिता संजू संध्या प्रीति करिश्मा रानी प्रभावती सरिता सुमन वीरेंद्र अनिल जायसवाल वंश नारायण शिवकरण  विनोद प्रहलाद और अन्य माताएं बहनें भाई शोभायात्रा में उपस्थित रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply