एनसीसी कैडेटों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

गाज़ीपुर। 89 बटालियन बीएचयू वाराणसी के कमांडिग आफिसर कर्नल पीके सिंह के निर्देशानुसार समता पीजी कॉलेज सादात और बापू इंटर कालेज सादात के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया।


         समता पीजी कॉलेज के लेफ्टिनेंट डा. अशोक कुशवाहा और बापू इंटर कॉलेज के केयर टेकर शुभम सिंह के नेतृत्व में कैडेटों ने हरदिया बस्ती और सादात रेलवे स्टेशन के निकट घर घर जाकर लोगों को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान खुशी यादव, जागृति, अन्नू, महिमा, लक्ष्मण कुशवाहा, प्रिंस राजभर आदि कैडेट्स उपस्थित रहे।

    इसी क्रम में श्रीमहंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज सादात के कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत  लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए साफ सफाई की। उनकी जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कैप्टन सर्वेश सिंह यादव, प्रवक्ता संतोष यादव, राजेश यादव, सत्येन्द्र यादव ने स्वच्छता के महत्व और उसके लाभ प्रकाश डाला। कैडेट्स ने हर नागरिक का एक सपना, स्वच्छ बने भारत अपना तथा स्वच्छता का रखिए ध्यान, स्वच्छता से देश बनेगा महान, जैसे नारे लगाये। 

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply