गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के राडार पर 

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने, उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को न्यायालय द्वारा जारी गैरजमानती वारंट के आधार पर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 


      पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा अपर सत्र न्यायाधीश जनपद गाजीपुर द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट तथा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी दीपचन्द्र यादव पुत्र रामबरन यादव निवासी ग्राम भितुआ थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को उसके घर पर दबिश के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराकर सम्बन्धित न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह व आरक्षी विपिन नायक थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply