दुराचारी को पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने दुराचार व अन्य सम्बन्धित धाराओं में पंजीकृत अपराध से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


       अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र रामनाथ निवासी राजापुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को अलावलपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शैलेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षी अतुल कुमार, दुलीचन्द व अनिल मद्धेशिया थाना बरेसर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply