जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस

गाज़ीपुर। पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद में कार्यरत ग्यारह निरीक्षक/उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को उनके वर्तमान नियुक्ति स्थान से स्थानांतरित करते हुए नयी नियुक्ति की गयी है।

     पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक पवन कुमार उपाध्यायप्रभारी निरीक्षक दिलदार नगर से प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक नोनहरा से प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर, निरीक्षक रामसजन नागर प्रभारी निरीक्षक करण्डा से प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद, निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक बरेसर से प्रभारी निरीक्षक सुहवल, उप निरीक्षक संतोष राय थानाध्यक्ष सुहवल से थानाध्यक्ष नगसर, निरीक्षक धर्मेन्द्र पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद से प्रभारी निरीक्षक मरदह, उपनिरीक्षक  शैलेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बरेसर, निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरवार प्रभारी निरीक्षक बहरियाबाद से प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद,उपनिरीक्षक कमलेश कुमार थानाध्यक्ष शादियाबाद से थानाध्यक्ष नोनहरा, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र निषाद थानाध्यक्ष नगसर से थानाध्यक्ष बहरियाबाद तथा उपनिरीक्षक वागीश विक्रम सिंह थानाध्यक्ष मरदह से थानाध्यक्ष करण्डा के पद पर नवीन तैनाती दी गई है।

Views: 243

Leave a Reply