अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री से तमंचे बरामद, चार गिरफ्तार

   थाना पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध असरहे बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मौके से कई तमंचे व अन्य सामान बरामद किया है।


          बताते चलें कि अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की खोज में लगी फिरोजाबाद की एका पुलिस ने एसओजी एवं सर्विलांस टीम के साथ यह कार्रवाई की है। संयुक्त पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम नगला नाहर में दबिश दी। पुलिस वहा से चार लोगों को पकड़ने में सफल रही जबकि एक युवक वहां से भाग निकला।

       पुलिस ने मौके से आधा दर्जन तमंचा, एक पौनिया मय कारतूस बरामद किया। इसके साथ ही वहां से भारी संख्या में अवैध शस्त्र बनाने के औजार भी बरामद किए गये। गिरफ्तार अभियुक्तों में पूरन शर्मा पुत्र नाथूराम निवासी चन्दनगर थाना एत्मादौला जनपद आगरा, सुभाष चन्द पुत्र मौजीराम लोधी निवासी मोहनीपुर थाना शिकोहाबाद,श्याम यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी नगला नाहर थाना एका तथा रामनाथ यादव पुत्र गीतम सिंह यादव निवासी नगला नाहर थाना एका बताया है। मौके से फरार व्यक्ति की पहचान प्रमोद पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम नगला नाहर थाना एका  के रूप में की गयी।

    एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध असलहे तैयार किए जा रहे थे। 

ये लोग  6000 रुपए में तमंचा बेचते थे। माल की डिलवरी सुभाषचन्द्र पुत्र मौजीराम करता था। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply