सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को भ्रातृशोक

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव के बड़े भाई तथा सपा प्रदेश कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य सादात नगर निवासी डा. विजय बहादुर यादव के पिता शिव मंगल सिंह यादव (80वर्ष) का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से सपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। सपा नेताओं और पदाधिकारियों संग शुभेच्छुओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया, साथ ही अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार सैदपुर के जौहरगंज स्थित शमसान घाट पर किया गया।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply