जय श्रीराम के जयघोष से गूंजी भव्य श्रीराम शोभायात्रा
गाज़ीपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गुरुवार को सादात नगर में आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे जहां घुड़सवार चल रहे थे, वहीं सुसज्जित रथ पर कृष्णा कुशवाहा, पीयूष वर्मा, आकाश कुशवाहा और आयुष गौड़ क्रमशः राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का रूप में मौजूद थे। राधा कृष्ण मंदिर (ठाकुरद्वारा) से आरम्भ शोभायात्रा मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, रघुवंश चौराहा, बस स्टैण्ड होते हुए पुनः ठाकुरद्वारा पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु नर नारी शामिल रहे। शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष और डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह जगह झांकी पर पुष्प वर्षा की गई और आरती उतारी गई। शोभायात्रा में वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ ही भरी संख्या में आस्थावान श्रद्धालु नर नारी और बच्चे शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से सादात थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी अपने हमराहियों संग मौजूद रहे।
Views: 3









