कम्बल स्वेटर पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे
गाजीपुर। कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों की तकलीफ़ को समझते हुए सादात क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिशुआपार में पूर्व प्रधान स्व. रामनाथ राय के सुपुत्र युवा उद्यमी एवं समाजसेवी प्रद्युम्न राय ने गांव के जरूरतमंद एक सौ से अधिक महिलाओं तथा पुरुषों में कम्बल वितरित कर उनको राहत देते का काम किया है। प्रद्युम्न राय ने पिता के आदर्शों पर चलते हुए गांव के विकास हेतु सतत प्रयत्नशील रहने की बात कही। बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त निरीक्षक जगधारी यादव ने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए ऐसे पुनीत कार्य हेतु समाज के सामर्थ्यवान लोगों से आगे आने का आह्वान किया। गांव के बुजुर्ग पूर्व उपप्रधान बृज किशोर राय ने कहा कि आज हर कोई अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति में दिन रात व्यस्त है। ऐसे में कंबल वितरित करना सराहनीय कार्य है। इस मौके पर पुजारी यादव, आदर्श राय, हर्ष मद्धेशिया, चंदन यादव, मूसे यादव, अजीत यादव, कमलेश राय, राजू यादव, मुलायम राय, अनिल राय, सुदामी देवी, स्नेहा, प्रेमा, सुरसत्ति, नीलम कश्यप, आशा, शर्मा, पार्वती सहित गांव की अनेक महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

इसी क्रम में दुल्लहपुर क्षेत्र के ओम मां आदि शक्ति संस्कार शैक्षिक एवं सामाजिक विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में ओम मां आदि शक्ति रिहैब इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन देवा द्वारा मकर-संक्रांति के अवसर पर गरीब, असहाय, विधवा एवं विकलांग जनों को ऊनी वस्त्र वितरित किया गया।
समाज सेवी स्व०कमला राय की स्मृति तथा ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय विंध्याचल राय की पुण्यतिथि पर सोमवार को महिला एवं पुरुषों को जहां ऊनी कंबल दिया गया वहीं बच्चों और बच्चियों को स्वेटर प्रदान किया गया। स्वेटर और कम्बल पाकर। लाभार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष दुल्लहपुर अशोक कुमार मिश्र ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड की मार झेलने वालों के लिए कंबल वितरित किया जाना एक सराहनीय कदम है। ऐसे कार्यक्रम समाज को सुखद संदेश देते हैं। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन खुले मन से किया जाना चाहिए।
इसके पहले मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ट्रस्ट के सचिव शारदानन्द राय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर रामजी राय, मंगला राय, अमरचंद पांडेय,संजय चौबे, गौरीशंकर पाण्डेय, नीरज राय, अंबुज राय, अरुण राय, दीपक चौरसिया, ऋषभ राय, सौरभ राय, आनंद राय पप्पू, शिवानंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे । अंत में ट्रस्ट के उप सचिव संजय राय ने सबको मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए आभार ज्ञापित किया।
Views: 4








