धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने थाने पर पंजीकृत, विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तीन अभियुक्तों को समय करीब 11 बजे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामजीत राजभर पुत्र रामबली राजभर निवासी ग्राम कैथवलिया थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर , शिवपाल राम पुत्र भौरिक राम व भौरिक राम पुत्र बीरबल राम, निवासीगण ग्राम खजुरहट थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर रहे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष यादव, मुख्य आरक्षी अमरनाथ सिंह व कृपाशंकर सिंह तथा आरक्षीगण अजयराज पाल, आदित्य यादव, संजय यादव, प्रतमेश कुमार व महिला मुख्य आरक्षी नम्रता सोनकर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।
Views: 6









