राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत थे स्वामी विवेकानंद : प्रो. वी के राय
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी की में शिक्षकों ने स्वामी जी के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. वी के राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के राष्ट्रीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत थे। विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी जी ने भारतीय धर्म-साधना, आध्यात्मिकता और उदात्त राष्ट्रीय-सांस्कृतिक मूल्यों को वैश्विक पटल पर रखकर देश की गरिमा बढ़ाई। विश्वविद्यालय कला संकाय के डीन प्रो. अवधेश नारायण राय ने कहा कि स्वामीजी के दृष्टिकोण में दर्शन, अध्यात्म और विज्ञान का मणिकांचन संयोग था जो देश की समृद्धि और सर्वांगीण प्रगति व अभिनव भारत निर्माण में सदैव से ही मार्गदर्शक रहा है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अजय राय ने अपने वक्तव्य में स्वामीजी को युवा हृदय की धड़कन, उत्कट कर्मयोगी और सुधारवादी चेतना के असीम प्रेरणापुंज के रूप में व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन कृष्णानन्द चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. निवेदिता सिंह, सन्ने सिंह डॉ. विशाल सिंह, संजय कुमार, डॉ. सतीश राय, अवधेश कुमार पांडेय, डॉ. राकेश पांडेय, तूलिका श्रीवास्तव, डॉ. सुजीत कुमार, सुरेश प्रजापति, कुशलपाल यादव आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्य नियन्ता प्रोफे० एस० डी० सिंह परिहार ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है, उन्होंने अपने जीवन काल में जैसे उद्धरण प्रस्तुत किए वो दुनिया के लिए अनुकरणीय हैं। युवाओं की विचारधारा और जीवन को सही दिशा देने के उद्देश्य से 1985 में भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। इस अवसर पर स्वयं सेवक प्रशांत कुमार राय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला वहीं स्वयं सेविका संगीता ने स्वामी विवेकानंद जी का चित्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एन० एस० एस० कार्यक्रम अधिकारी डा॰ शिव शंकर यादव, डा॰ रुचि मूर्ति सिंह, डा॰ त्रिनाथ मिश्र एवं धर्मेन्द्र और सहायक कर्मचारी नीरज सिंह उपस्थित रहे।
प्राध्यापकों ने लिया स्वामी विवेकानंद कैरियर काउसलिंग योजना का संकल्प
पी. जी. कॉलेज मलिकपूरा, गाजीपुर और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, काशी प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस ससमारोह मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रध्यापक डॉ. दिनेश सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर धर्म, संस्कृति और संस्कार का अनुसरण करने की सीख दी।

भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. शिव प्रताप यादव ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलने की सलाह दी। प्राचार्य जी के नेतृत्व में सभी प्राध्यापकों द्वारा स्वामी विवेकानंद कैरियर काउसलिंग योजना का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सर्वेश पाण्डेय द्वारा संचालन करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. कुंजलता, डॉ. अंजली यादव, श्रीमती सुमन सिंह सहित सभी लोग उपस्थित रहे।
Views: 5








