अपहृता सहित अभियुक्त राजधानी से गिरफ्तार 

 गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमें  से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए अपहृता को भी दिल्ली से बरामद कर लिया है।


        बताया गया कि गत बारह दिसम्बर को थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के डीएमसी पब्लिक स्कूल से अभियुक्त ओमप्रकाश सिंह यादव पुत्र मंगला सिंह यादव निवासी साइतवान थाना कोतवाली, गाजीपुर द्वारा काल्पनिक नाम राम पुत्र श्याम निवासी पौनी खुर्द छआना मेहनगर जनपद आजमगढ हाल पता डीएमसी पब्लिक स्कूल छावनी लाइन थाना कोतवाली गाजीपुर की लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली, गाजीपुर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। दौराने विवेचना वाँछित अभियुक्त ओमप्रकाश सिंह यादव को बुधवार को सरायजुलेना न्यू फ्रैन्ड्स कालोनी थाना  न्यू फ्रैन्ड्स कालोनी नई दिल्ली से अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त ओमप्रकाश सिंह यादव को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

      गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार व महिला आरक्षी सोनिया शामिल रहे।

Views: 6


Leave a Reply