सामान्य ज्ञान, गणित एवं निबन्ध प्रतियोगिता सम्पन्न 

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान,गणित एवं निबन्ध प्रतियोगिता आदर्श इण्टर काॅलेज महुआबाग, मार्टर मेमोरियल स्कूल-जंगीपुर एवं नेहरू विद्यापीठ इण्टर काॅलेज रेवतीपुर में सम्पन्न हुई।


       चार वर्गों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में चौथी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

       सामान्य ज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय प्रश्न दिये गये थे, जबकि निबन्ध प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 4 से 6) हेतु ‘विद्यालय’,मध्यम वर्ग (कक्षा 7 व 8) हेतु ‘शिक्षक’,ज्येष्ठ वर्ग (कक्षा 9 व 10) हेतु ‘अनुशासन’ एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 11 व 12) हेतु ‘भारतीय राजनीति’ विषय निर्धारित रहे।                 

            संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को मार्च 2024 में आयोजित संस्था के 39वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव) में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

          प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि जंगीपुर केन्द्र प्रभारी विद्युत प्रकाश एवं रेवतीपुर केन्द्र प्रभारी शिवम् चौबे के सहयोग से प्रतियोगिताएं पूरी शुचिता व पारदर्शिता साथ सकुशल सम्पन्न हुईं।

        गाजीपुर केन्द्र पर पर्यवेक्षक संस्था के सचिव हीरा राम गुप्ता सहित आनन्द प्रकाश अग्रवाल, कामेश्वर द्विवेदी,डाॅ.संतोष तिवारी,राजीव मिश्र,हर्षितश्रीवास्तव,पारसनाथ यादव,सिद्धार्थ शरण श्रीवास्तव,कन्हैया पाल,अरविन्द श्रीवास्तव,शशिकांत राय,पूरनमल गुप्ता,शशिकांत राय उपस्थित थे।जंगीपुर केन्द्र पर्यवेक्षक संस्था के अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा सहित इंजीनियर मनीष गुप्ता,वीरेन्द्र चौहान, लालजी गुप्ता,अरविन्द कन्नौजिया,अंकित गुप्ता,आलोक सिंह,विकास प्रसाद,अंकिता एवं रेवतीपुर केन्द्र पर पर्यवेक्षक संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी सहित आनन्द मोहन पाण्डेय,मृत्युंजय राय,सहजानन्द राय, बी.डी.उपाध्याय,राहुल राय आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply