वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। अपराध एंव अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शादियाबाद थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ टोनी पुत्र कृपाशंकर निवासी ग्राम चौरा थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को दोपहर में अम्बेडकर मोड़ हंसराजपुर से गिरफ्तार कर उसका चालान न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव, महेन्द्र कुमार व जानसन थाना शादियाबाद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 4
Advertisements









