अवैध गांजे संग अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। मरदह थाना पुलिस ने किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम ने पूर्वांचल अण्डरपास के नीचे ग्राम हैदरगंज से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र प्रभुनाथ राम निवासी डोडसर थाना मरदह जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ समय करीब साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही में लग गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश राय तथा आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार व दिलीप कुमार शामिल रहे।
Views: 5
Advertisements









