अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटित

गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस की 24 वीं अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का उद्घाटन पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया जिनमें वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, चंदौली व बलिया जनपद की टीमें शामिल रहीं।


        इसके पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें इसकी शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Views: 13

Advertisements

Leave a Reply