अपहृता बरामद, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। जमानियाँ थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया।


         जनपद में हो रहे अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन जमानियाँ से समय करीब साढ़े छह बजे अपहृता की बरामदगी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त संजय सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह निवासी ग्राम कोटिया थाना जमानिया जनपद गाजीपुर का निवासी है।

        पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए  उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप कुमार, आरक्षी अनुराग कुमार तथा महिला आरक्षी रीता शर्मा थाना जमानियां गाजापुर शामिल रहीं।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply