गो तस्कर गिरफ्तार, डेढ दर्जन गोवंशीय पशु बरामद
गाजीपुर। गो तस्करी की रोकथाम में लगी पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाएं टाटा डीसीएम वाहन में लदे 18 गोवंश सहित एक अभियुक्त को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की।
भांवरकोल थाना पुलिस को यह सफलता मुखबीर की सूचना पर रविवार को चेकिंग के दौरान को सलारपुर चट्टी से मिली। गिरफ्तार गो-तस्कर गुफरान अली पुत्र सहबान अली ग्राम बडी अढ़ौली थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी का निवासी है। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा, आरक्षी सूर्यप्रकाश गुप्ता, युवराज मेहता, विपेन्द्र प्रताप सिंह, नितेश यादव व जितेश कुमार शामिल रहे।
Views: 7
Advertisements








