माफिया पर बुलडोजर हावी, अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त

 गाजीपुर। अंतरप्रांतीय गैंग आईएस 191 के माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी रियाज अंसारी अध्यक्ष नगर पंचायत बहादुरगंज के अवैध निर्माण को जिला प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया।


उल्लेखनीय है कि माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी रियाज अंसारी अध्यक्ष नगर पंचायत बहादुरगंज ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी पत्नी निकहत परवीन की जमीन पर अवैध निर्माण कराया था। 

    जनपद में अवैध तरीके से धन अर्जन,भू सम्पत्ति व अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई करता रहा है। उसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा उपरोक्त भूमि पर बिना निर्माण मानचित्र स्वीकृत कराये ही अपने बाहुबल के दम पर बहादुरगंज स्थित मौजा अब्दुलपुर खसरा नं0-1693 व 1694 के 760 वर्ग फुट भूमि पर अवैध अनधिकृत निर्माण कर लिया था। उस अवैध निर्माण को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बहादुरगंज गाजीपुर के पत्रांक 1937/न0पं0 ब0/अवैध निर्माण/2023-24 दिनांक 09 दिसम्बर 2023 के क्रम में उप जिलाधिकारी कासिमाबाद व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बहादुरगंज की उपस्थिति में रविवार को थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा अवैध अनाधिकृत निर्माण को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कराया गया।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply