ससमारोह मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

गाजीपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्म उत्सव का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के निर्देशन में महिला चिकित्सालय में मनाया गया।

इसी क्रम में 12 बच्चियों के जन्म पर केक काटकर कन्या जन्म उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं की माताओं को, हिमालया बेबी किट, तौलिया एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त  विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में  मुख्य चिकित्सा  अधीक्षक, महिला शक्ति केंद्र के जिला समन्वयक, शिखा सिंह गौतम जिला समन्वयक, लक्ष्मी मौर्य व आशा कर्मचारियों सहित अभिभावक-जन मौजूद रहे।

Views: 68

Leave a Reply