निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन सत्रह दिसम्बर तक 

गाजीपुर। आर्थिक आधार पर कमजोर पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियां निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन कर सकते हैं।  इसमें जनपद के मूल निवासी ऐसे आवेदक पात्र होगें जो इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण होगें एवं उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम और प्रशिक्षणार्थी 35 वर्ष से कम आयु का हो। वह बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रत्रृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 05 दिसम्बर, 2023 से 17 दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित है। इच्छुक पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र आनलाईन वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट ओबीसी कम्प्यूटर ट्रेनिंग डाट यूपी एसडीसीडाट जीओवीडाट इन (www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfareup.in) पर  17 दिसम्बर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन भरने के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों/विवरणों (आय एवं जाति प्रमाण पत्र जो बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाईट पर उपलब्ध होना अनिवार्य है, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का अंकपत्र व प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति) स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर के कार्यालय में 17 दिसम्बर, 2023 के सायं पांच बजे तक जमा किया जायेगा। 


Views: 15

Advertisements

Leave a Reply