माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के सहयोगियों के विरूद्ध नोटिस चस्पा

गाजीपुर। जनपदीय पुलिस ने आईएस-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे/फरार चल रहे अभियुक्त रेयाज अहमद अंसारी  एवं उसके सहयोगी नजीर अहमद, परवेज जमाल व जियाउल इस्लाम के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी उदघोषणा अन्तर्गत धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की है।


    कासिमबाद पुलिस द्वारा, चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, न्यायालय जनपद गाजीपुर द्वारा जारी उदघोषणा अन्तर्गत धारा 82 की कार्यवाही करते हुए शनिवार को मुनादी करा कर नोटिस चस्पा की गयी।

       बताते चलें कि नगर पंचायत बहादुरगंज कासिमाबाद की पूर्व चेयरमैन के द्वारा अंकपत्र का जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर तत्कालीन प्रबन्धक के सहयोग से सहायक अध्यापिका का पद प्राप्त करने के प्रकरण में थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मुकदमा सं.283/2023 धारा 420 व अन्य से सम्बन्धित फरार अभियुक्तों रेयाज अहमद अंसारी पुत्र स्व. अब्दुल मन्नान निवासी मोहल्ला दक्खिन टोला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, नजीर अहमद पुत्र स्व. सलामतुल्लाह निवासी वार्ड नं. 02 कोइरान बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, परवेज जमाल पुत्र स्व. ऐनुल हक निवासी वार्ड नं. 12 कस्बा टोला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर व जियाउल इस्लाम पुत्र स्व. अब्दुल अल्लाम निवासी ग्राम चन्दनपुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ के विरुद्ध मा. न्यायालय जनपद गाजीपुर द्वारा जारी उदघोषणा की कार्यवाही मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कराते हुए नियमानुसार तामील कराया गया।

Views: 11


Leave a Reply