करोड़ों की धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। पीड़िता तथा उनके पति का भरण पोषण न करने तथा मृत्यु के भय मे डालकर उनकी करीब तीन करोड की संपत्ति को बेंचवा कर रूपये हडप करने तथा पीड़िता को संपत्तिविहीन कर निराश्रय छोड़ने के आरोपी को जंगीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़िता की सारी सम्पत्ति धोखे में रखकर बिकवा कर रुपये हड़प लिया। इससे पीड़िता भीख मागने पर मजबूर हो गई थी।


       पीड़िता पक्ष द्वारा दर्ज मुकदमें के वांछित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी मलिकशाहपुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर को शनिवार को अपरान्ह डेढ़ बजे  देवकठिया पुल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।

   वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक तारिक अंसारी, मुख्य आरक्षी मुंसीलाल तथा आरक्षी जीतेश कुमार व सूरज सरोज थाना जंगीपुर शामिल रहे।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply