मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई विदुषी वर्मा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव वडनगर में गुजरात स्टेट संगीत नाटक अकादमी, गांधीनगर द्वारा आयोजित  ताना-रीरी संगीत महोत्सव 2023 में देश के नामचीन कलाकारों के बीच काशी की प्रतिभावान गायिका विदुषी वर्मा को सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया।

           गुजरात स्टेट संगीत नाटक अकादमी, गांधीनगर द्वारा आयोजित समारोह में विदुषी वर्मा ने सर्वप्रथम राग केदार में विलंबित एकताल में चांदनी रात  हे री माई, मध्यालय तीन ताल में खिल रही चांदनी कैसी एवं ट्रुतलय तीन ताल में मिलन को चलत नार कर श्रृंगार तत्पश्चात ठुमरी कैसे कटे दिन रैन एवं भजन सुनाकर उपस्थित हजारों सुधी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियों  की गड़गड़ाहट से उनकी हौसला आफजाई किया। विदुषी के साथ हारमोनियम पर दीपेश सुथार एवं तबले पर राकेश वाणी ने सुमधुर संगत प्रदान की। 

      बताते चलें कि विदुषी वर्मा सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा है। उनकी प्रस्तुति पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल एवं संस्कृति मंत्री मुलु भाई पटेल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विदुषी की प्रतिभा की सराहन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Views: 78

Leave a Reply