सिविल बार के नवनिर्मित पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन 

गाजीपुर ।  विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर द्वारा विधायक निधि से सिविल बार संघ को दिये गये 10 लाख रुपए से निर्मित पुस्तकालय/वाचनालय का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा किया गया। 

      सिविल बार संघ हाल में सिविल बार संघ के सदस्यों द्वारा एम एल सी प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का

समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता गण धीरेन्द्र नाथ सिंह, राम पुजन सिंह, जयसूर्य भट्ट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन राम जी शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय द्वारा एम एल सी विद्यासागर सोनकर को तथा

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को धन्यवाद व आभार ज्ञपित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव रतन श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

Views: 81

Leave a Reply