संजय यादव को मिला आजमगढ़ मंडल का अतिरिक्त प्रभार 

गाजीपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल ने सादात क्षेत्र के हरतरा (झंगिया) निवासी संजय कुमार यादव पप्पू को प्रदेश सचिव के अतिरिक्त सपा शिक्षक सभा आजमगढ़ के मंडल प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 


          संजय यादव पप्पू ने इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए समस्या का समाधान होने तक संघर्ष करूंगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने समूची शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर रखा है। शिक्षकों के हितों की अनदेखी करना भाजपा सरकार के लिए भारी पड़ेगा। वहीं क्षेत्र के सपाइयों और शुभेच्छुओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि प्रदेश सचिव के साथ  सौंपकर प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उस पर वे सदा खरे उतरेंगे। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव, सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानू, सपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डा. विजय बहादुर यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू, रविन्द्र यादव, सुनील यादव, राजू आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply