महिला ने प्रेमी को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

गाजीपुर। महिला सफाईकर्मी के बिस्तर पर उसके तथाकथित प्रेमी युवक का लहुलुहान शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। यह घटना बड़ेसर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में शनिवार की रात घटी थी।


      रविवार सुबह इस वारदात को लेकर तरह तरह की अफवाह उड़ने लगी। बताया गया कि मृतक के मनमानेपन से तंग आकर पीड़ित महिला सफाईकर्मी ने ही रात में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह प्रेमी युवक का शव महिला के के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। मृत युवक मनीष कुमार सिंह बड़ेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर गांव का निवासी था और बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था।  पुलिस ने मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया। 

     हत्यारोपी महिला केसरी देवी पत्‍नी अरविंद राम मनोरथपुर गांव में सफाईकर्मी है। हत्या के जूर्म में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। जनचर्चा रही कि इस दो बच्चों की मां के घर मृतक का आना-जाना था। आरोपी महिला का पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही बताया गया।

      घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का कहना है कि मृतक उसे परेशान करता रहता था और मना करने पर भी नहीं मानता था। उसके द्वारा महिला को परेशान करने का मामला थाने तक भी पहुंचा था जिसमें पूर्व में दोनों पक्षों में पंचायत भी हो चुकी थी। इसके बाद भी वह जबरन महिला के घर आकर परेशान और लड़ाई करता था। उससे तंग आकर महिला ने चाकू मारकर रात में उसकी हत्या कर दी। 

    घटना के सम्बन्ध में पता चला कि शनिवार की रात आरोपी महिला के दोनों बच्चे  गांव के पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे और महिला अपने इस घर में अकेली मौजूद थी। रात में किसी वक्त मनीष भी उसके घर आ धमका। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके पेट और चेहरे पर धारदार हथियार से  वार के निशान पाये गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है, उनसे मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Views: 12


Leave a Reply