टी20 में चयनित हुए पवन राय

गाज़ीपुर। यूपी टी20 के फ्रेंचाइजी द्वारा किये गए चयन प्रक्रिया में गाजीपुर मंडल के चौथे प्रतिभाशाली खिलाड़ी पवन राय का चयन यूपी टी20 के कानपुर सुपरस्टार टीम में हुआ है। पवन राय करीमुद्दीन के अवध बिहारी राय के सुपुत्र हैं। यह जानकारी गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि मंडल के चार प्रतिभाशाली खिलाडियों का चयन होने मंडल सहित सम्पूर्ण पूर्वांचल के क्रिकेट खिलाडियों के लिए स्वर्णिम युग के आरम्भ होने का द्योतक है। सी.पी.सी. अध्यक्ष वैभव सिंह ने पवन राय के चयन होने पर कहा कि यह गाजीपुर मंडल के लिए गर्व की बात है और इसके पीछे यहाँ के कोच रंजन सिंह के महत्वपूर्ण सराहनीय योगदान है।                                 उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स काउंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने पवन राय को बधाई देते हुए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि यूपी टी20 का आयोजन उनके दूर दृष्टि का सकारात्मक परिणाम है‌ इस आयोजन से पूर्वांचल सहित सम्पूर्ण राज्य का विकास होगा।                          बताते चलें कि यूपी टी20 के आयोजन से युवा खिलाडियों में क्रिकेट के प्रति रुझान बढ़ा है। अनुमानतः 25 करोड़ जनसंख्या वाले राज्य में पहले केवल 16 खिलाडियों को ही आगे बढ़ने का अवसर मिलता था, किन्तु राजीव शुक्ला के अथक प्रयास से शुरू होनेवाले यूपी टी20 के शुरू हो जाने से अब लगभग 150 खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। अवसर का लाभ उठा कर खिलाड़ी स्वयं को साबित करें और सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार व रिंकू सिंह जैसे अपनी अंतर्राष्ट्रीय पहचान बना सके।

Views: 189

Leave a Reply