जेसीआई ने किया बिहार सलाहकार समिति का गठन

पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने हेतु तत्पर हुए पत्रकार

पटना।  जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश संयोजक कुणाल कुमार की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना व राष्ट्रीय सलाहकार कमेटी की अनुशंसा पर  बिहार प्रदेश सलाहकार समिति का गठन किया गया है।             संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने कहा कि वर्तमान समय में समाचार कवरेज के दौरान पत्रकारों को तमाम तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए ही संगठन ने इस समिति का गठन किया है ताकि गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की समस्याओं पर शासन और प्रशासन ध्यान केंद्रित कराया जा सके।

       संगठन के संयोजक आर सी श्रीवास्तव ने बताया कि इस समिति का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। बिहार में पत्रकारों की समस्याओ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने और उनका निराकरण के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है।  संगठन आशा करता है कि यह समिति बिहार के पत्रकार साथियों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाकर उसके निराकरण का प्रयास करेगी और पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

             उल्लेखनीय है कि इस कमेटी की अनुशंसा पर ही बिहार में जिले स्तर व मंडल स्तर की कमेटियों का विस्तार किया जाएगा। वहीं इस कमेटी में बिहार के मीडिया के क्षेत्र से कई दिग्गज शामिल किए गए है। बिहार के प्रख्यात पत्रकार, कवि एवम राजभाषा विभाग के सलाहकार समिति के सदस्य अशांत भोला, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार, मधूप मणि पिक्कु, निखिल के डी वर्मा, अश्वनी कुमार, अकबर ईमाम, प्रशांत कुमार, रूपेश रंजन सिन्हा एवम मुकुंद अग्रवाल शामिल है। इस नियुक्ति पर जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना व वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार की नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं दी है।

Hits: 105

Leave a Reply

%d bloggers like this: