दो किशोरों की हत्या से गांव में फैली सनसनी

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढ़ईपुर में बुधवार की रात दो युवकों का शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी पर मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस देर रात गांव में पहुंची और स्थिति से पुलिस उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। 

      दो किशोरों की धारदार हथियार से हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर मातहदों से जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। एक मृतक किशोर ग्राम प्रधान राम्मराज बिंद का पुत्र विकास बिंद तथा दूसरा उनका रिश्तेदार सुनील बिंद बताया गया है। ग्राम प्रधान ने इस हत्याकांड के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक ने घटना का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Views: 271

Leave a Reply