खानपुर थानाध्यक्ष बने प्रवीण यादव

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दुल्लहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव को खानपुर थाना की कमान सौंपी है। थानाध्यक्ष खानपुर के निलम्बित होने के कारण इस पद पर दुल्लहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव को भेजा गया है।


     दुल्लहपुर थाना परिसर में गुरुवार को उन्हें  फूल मालाओं से लादकर व उपहार देकर विदा किया गया। वहां थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष प्रवीण यादव अपने सात माह के कार्यकाल में क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे। बहुत ही प्रेम और सौहार्द के साथ सबसे मिलजुल कर समस्याओं का निस्तारण करने में सक्षम रहे हैं। लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी । विदाई समारोह में शारदानंद राय, डॉ विजय तिवारी, संजय चौबे, संजय राय, राजेश सोनकर, मनोज यादव, दीपक चौरसिया, उपनिरीक्षक होरील यादव व शिवांशु पांडेय, दीवान त्रिभुवन सिंह रंजीत सिंह रामाशीष अमन रोहित आदि लोग मौजूद रहे।

Views: 14

Advertisements

Leave a Reply